अमेरिकी सीमा पर मैक्सिको के लोगों ने बनाई ‘मानव दीवार’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2017

सियुडाड वॉरेज। अमेरिका और मैक्सिको के बीच दीवार बनाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना का विरोध करने के लिए मैक्सिको के हजारों लोगों ने अपने देश की सीमा पर एक-दूसरे का हाथ थामकर ‘मानव दीवार’ बनाई। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन स्थानीय प्रशासन और मैक्सिको के समर्थक समूहों के लोगों ने शुक्रवार को किया था। विरोध करने वाले लोगों के हाथों में फूल थे। इस प्रदर्शन में नेता, सामाजिक नेता और सियुडाड वॉरेज शहर के छात्र शामिल थे। यह शहर पहले ही अमेरिकी शहर एल पासो से बाड़ लगाकर अलग किया जा चुका है।

 

प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए। कारोलीना सोलिस नाम की 31 वर्षीय एक छात्रा ने कहा कि दीवार का निर्माण करना सबसे खराब विचारों में से एक है। इससे कुछ भी नहीं रूकेगा न तो मादक पदार्थों की तस्करी और न ही आव्रजन। यह बस डोनाल्ड ट्रंप की घृणा की निशानी है। अमेरिकी सीमा पर गश्ती अधिकारियों के सामने प्रदर्शन करने वालों में अमेरिकी शहर एल पासो के मेयर ऑस्कर लीजर भी शामिल थे। यह मानव दीवार करीब 1.5 किलोमीटर तक बनी हुई थी। मेयर ने कहा, ‘‘सियुडाड वॉरेज और अल पासो एक शहर है। हम कभी अलग नहीं होंगे।’’

 

प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स