Chandigarh में टाले गए मेयर चुनाव, चुनाव अधिकारी के बीमार होने के कारण लिया फैसला, AAP-Congress भड़की

By रितिका कमठान | Jan 18, 2024

चंडीगढ़ में महापौर के लिए होने वाले चुनाव को गुरुवार को टाल दिया गया है। इन चुनाव को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है। चुनाव स्थगित करने के पीछे कारण बताया गया है कि चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी बनाए गए अनिल मसीह की तबीयत खराब है जिस कारण बियर चुनाव स्थगित किया जाता है।

 

महापौर चुनाव स्थगित करने के संबंध में गुरुवार की सुबह ही कई पार्षदों को एक मैसेज के जरिए यह जानकारी भेजी गई। यह मैसेज पार्षदों को सुबह 10:30 बजे भेजा गया है। इस मैसेज के जरिए पार्षदों को यह सूचना भेजी गई है कि चंडीगढ़ मैहर चुनाव के लिए बनाए गए पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में सभी से अनुरोध किया जाता है कि अगला आदेश प्राप्त होने तक नगर निगम के ऑफिस ना पहुंचे। आप और कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा को पता था कि चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा क्योंकि वे निगम भवन तक नहीं पहुंचे।

 

आप और कांग्रेस ने किया विरोध

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव स्थगित होने के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने इस आदेश का विरोध करना शुरू कर दिया है। इस मामले पर दोनों दलों ने मेयर पद के लिए गठबंधन करने का फैसला किया था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी महापौर पद के लिए और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार उप महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के 14 पार्षद, आप के 13 पार्षद और कांग्रेस के सात पार्षद हैं। सदन में शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है। सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ, आरएएफ जवानों के साथ चंडीगढ़ पुलिस के 600 जवानों को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में तैनात किया गया है। 

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी