मायावती के भतीजे आकाश का बड़ा दावा, BSP-INLD गठबंधन हरियाणा में बनाने जा रही सरकार

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2024

Eअगर कोई एक पार्टी है जिसने आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है और हमारे लोगों के साथ विश्वासघात किया है, तो वह है बीजेपी। वह भी आरक्षण के खिलाफ है। गौरतलब है कि एक के बाद एक कई चुनावी असफलताओं के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब अपनी खोई हुई सियासी जमीन को फिर से हासिल करने के लिए आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों पर ध्यान दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: थप्पड़ वाले बयान को लेकर चचेरी बहन विनेश पर भड़कीं बबीता फोगाट, जानें क्या कहा

29 वर्षीय आकाश आनंद को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। सूची में उनका नाम मायावती और उनके पिता आनंद कुमार के ठीक बाद है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो और बसपा के बीच जुलाई में गठबंधन हुआ था, इसके अनुसार प्रदेश की 90 विधानसभा सीट में से इनेलो 53 सीट पर और बसपा 37 सीट पर लड़ रही है। इनेलो-बसपा गठबंधन की तरफ से अभय चौटाला को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है। हरियाणा विधानसभा का चुनाव पांच अक्टूबर को है। पार्टी के नजदीकी सूत्रों का कहना हैं कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने हरियाणा विधानसभा चुनावों की पूरी कमान आकाश आनंद को सौंप दी है। आकाश अब तक हरियाणा में एक दर्जन से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi के अमेरिका दौरे पर दिखा नफरती विज्ञापन, बीजेपी ने राहुल पर साधा निशाना

तेजी से बढ़ रहा OTP और KYC का फ्रॉड, एक भी गलती पड़ सकती है भारी, खुद को इस तरह रखे सेफ

आतिशी ने मंत्रालयों का किया बंटवारा, 13 विभागों को रखा अपने पास, जानें किसे मिला कौन का मंत्रालय

संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम ‘पालकी मार्ग’ का निर्माण पूरा, 42 हजार पेड़ लगाए गए: Gadkari