Grahan 2024: इस साल लगेंगे इतने ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 17, 2024

ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है। वैज्ञानिक के साथ-साथ ज्योतिष में इसका काफी महत्व है। ग्रह-नक्षत्रों का मनुष्य के जीवन पर काफी महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन से मनुष्य का भाग्य बदल जाता है। साल 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस साल 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लग रहे है। आइए आपको बताते है इस साल लगने वाले ग्रहणों की तारीख और सूतक काल।

कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लग रहा है। पहले चंद्र ग्रहण का समय होगा सुबह 10:24 मिनट से लेकर 3:01 मिनट तक है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 04 घंटे 36 मिनट तक है। बता दें कि, भारत में सूतक मान्य नहीं होगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लग रहा है। सूर्य ग्रहण का समय होगा 8 अप्रैल रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 39 मिनट होगी। भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस वजह  से इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

कब है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लग रहा है।  यह प्रात: काल 6 बजकर 12 मिनट से लेकर 10 बजकर 17 मिनट तक होगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 04 मिनट तक है। इसका सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण रात को 9 बजकर 13 मिनट से मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसकी अवधि 6 घंटे 4 मिनट होगी। बता दें कि, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसी वजह से इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग