Navi Mumbai में व्यक्ति ने की आत्महत्या, पत्नी ने लगाया अन्य महिला पर उकसाने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में 29 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पीड़ित की पत्नी ने एक महिला के खिलाफ व्यक्ति को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को 31 वर्षीय महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया। 

 

इसे भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर में LPG टैंकर के फ्लाईओवर से टकराने के बाद हुआ गैस रिसाव


उरण थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के उरण निवासी व्यक्ति ने 13 जनवरी को उसी इलाके में आरोपी महिला के आवास पर कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि महिला उस पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने शुरू में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद और पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी