पुणे में 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

पुणे पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब नाबालिग लड़की के स्कूल (जिस स्कूल में वह पढ़ती है) के अधिकारियों को उसके यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारजे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करता था। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता, राज्यपाल रवि का बड़ा दावा, 40 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

BJP का दावा, अपनी ही सरकार के खिलाफ जांच करवा रही AAP, यह जनता को बेवकूफ बनाने की चाल

पाकिस्तान में इमरान खान के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, पंजाब प्रांत में 700 को किया गिरफ्तार

Iran पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत, हैरान रह गई दुनिया