China में बड़ा हादसा, पुल निर्माणस्थल पर क्रेन गिरने से छह मज़दूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2023

 दक्षिण पश्चिम चीन में पुल निर्माणस्थल पर एक क्रेन गिरने से छह कामगारों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिआनयांग शहर के परिवहन ब्यूरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि यह दुर्घटना शहर में तुओ नदी पर एक एक्सप्रेस-वे पुल के निर्माण के दौरान बुधवार को हुई।

इस दुर्घटना में छह कामगारों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिआनयांग शहर सिचुआन प्रांत में है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025 CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को 6 विकेट से हराकर लगाया जीत का चौका, केएल राहुल ने पलटी हारी हुई बाजी

virat Kohli ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में पहुंचे टॉप पर

पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 में आ सकते हैं नजर, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह CSK की टीम में मिल सकता है मौका