ठाणे में छह साल की बच्ची के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में छह वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आरटी काटकर ने बताया कि बच्ची का शव कोनगांव क्षेत्र के सरावली पाड़ा में एक पाइपलाइन के पास उसके एक रिश्तेदार को मिला।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में 39 लोगों की हत्या के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

काटकर ने कहा, ‘‘बच्ची के माता-पिता बिहार के नालंदा से छह साल पहले इस राज्य में आए थे। वे यहां सरावली एमआईडीसी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। बच्ची अपने घर से 28 अक्टूबर रात आठ बजे से लापता थी।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?