Maharashtra: पालघर में टक्कर के बाद ऑटोरिक्शा पलटा, स्कूली छात्रा की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू-जव्हार मार्ग पर सोमवार को एक ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में 14 साल की एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह चारोटी गांव के पास हुई जब ऑटोरिक्शा बीच रास्ते में रुका और विपरीत दिशा से आ रहा दोपहिया वाहन उससे जा टकराया।

पालघर पुलिस के अधिकारी ने कहा, ‘‘ऑटोरिक्शा पलटने से उसमें सवार स्कूल जा रही संगीता डोकफोड़े की मौत हो गई। दुर्घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है और उनका इलाज कासा उप जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

लव सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा के ससुर पर किया कंमेट, अब हटाई पोस्ट

जुलाई माह में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा और ज्यादा बारिश की संभावना

K-Pop सुनने पर मौत की सजा, किम की गाड़ी में लगे हैं दक्षिण कोरिया में बने पार्ट्स, पुतिन के कहने पर बनाई गई है खास कार

बिहार में पुलों को लगी किसकी नजर, सिवान में 12 घंटे में दो पुल धड़ाम, 10 दिन पहले भी गिरा था ब्रिज