जुलाई माह में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा और ज्यादा बारिश की संभावना

By डा. अनीष व्यास | Jul 03, 2024

ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2024 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब जुलाई का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि जुलाई में 4 प्रमुख ग्रह मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र के कर्क राशि में गोचर से बुध के साथ युति बनेगी। वहीं शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, यहां सूर्य गुरु के साथ युति बनेगी। इसके कुछ दिन बाद सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। फिर महीने के आखिरी दिनों में एक बार फिर शुक्र राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर पड़ेगा। 


शुक्र का गोचर

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र ग्रह जुलाई के महीने में दो बार अपनी चाल बदलेंगे, धन, वैभव के कारक शुक्र इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं और रविवार 7 जुलाई 2024 को सुबह 4.39 बजे शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद जुलाई में शुक्र का अगला गोचर 31 जुलाई को होगा, इस समय शुक्र कर्क से सिंह राशि में पहुंच जाएंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के लोगों को कारोबार में लाभ मिल सकता है।


शुभ- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर 

अशुभ- वृश्चिक, कुंभ और मीन

इसे भी पढ़ें: Shanidev Mantra: शनिदेव की कृपा पाने के लिए करना चाहिए इन मंत्रों का जाप, नकारात्मक प्रभाव से मिलेगा छुटकारा

मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल हर 40-45 दिन में राशि बदलते हैं। शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को शाम 7.12 बजे वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं वृषभ राशि में रहते हुए मंगल देव 27 जुलाई को रोहिणी और 16 अगस्त को मार्गशीर्ष नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे।


शुभ- मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन

अशुभ- वृष, कन्या और कुंभ


सूर्य का कर्क राशि में गोचर 

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार 16 जुलाई 2024 को 11.29 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव यहां 15 अगस्त तक रहेंगे। 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लोग मालामाल हो सकते हैं।


शुभ- वृष, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ

अशुभ- मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन


बुध का गोचर 

भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का 19 जुलाई को राशि परिवर्तन होगा। बुध राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।


शुभ- वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर

अशुभ- मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन


ग्रहों के गोचर का प्रभाव

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं। यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। 


क्या करें उपाय

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

रोबोट के आत्महत्या करने का मामला, क्या वाकई में सुसाइड कर सकते हैं Robot?

Agra Jama Masjid Case: अयोध्या, मथुरा, काशी के बाद अब जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का अनुरोध, HC ने ASI से मांगा जवाब

राहुल गांधी अचानक पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोको पायलटों से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Rishi Sunak को क्यों झेलनी पड़ी इतनी बड़ी हार? क्या रही इसकी वजह, 5 प्वाइंट में जानें