By अभिनय आकाश | Oct 21, 2019
आज राज्य में नई विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों, हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के साथ साथ अन्य 18 राज्यों में दो लोकसभा सीटों और 51 विधानसभा सीटों पर भी आज उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। महाराष्ट्र में शाम छह बजे तक मतदान का प्रतिशत 60.25 रहा वहीं हरियाणा में 65 प्रतिशत वोट डाले गए।
इसे भी पढ़ें: EVM में खराबी से कई बूथों में मतदान प्रभावित, कांग्रेस ने EC से की शिकायत
महाराष्ट्र में शाम 4 बजे तक 43.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा वोटिंग के मामले में महाराष्ट्र से थोड़ा आगे है और शाम 4 बजे यहां 50.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हरियाणा में 3 बजे तक 40 फीसद मतदान हुआ, जबकि दोपहर 2 बजे तक 37.12 फीसदी मतदान रहा था। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। वोट डालने के लिए फिल्मी सितारे, सेलेब्रिटी से लेकर नेता और क्रिकेटर भी वोटर पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र में 3 बजे तक 31.63 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि दोपहर 2 बजे तक महाराष्ट्र में 30.63 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में वोटिंग जारी, इन VIP सीटों में कौन किस पर पड़ेगा भारी?
इसे भी पढ़ें: साइकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर