मध्यप्रदेश एटीएस ने इंदौर से दो पिस्तौल जब्त कीं, एक आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2024

मध्यप्रदेश एटीएस ने इंदौर से दो पिस्तौल, बंदूक की 200 बैरल और अवैध रूप से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य कल-पुर्जे जब्त किए तथा 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पिस्तौल और बंदूक की बैरल सूरत से लाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल सिंह के रूप में हुई है, जो हथियार तस्करों के अंतर-राज्यीय समूह से जुड़ा हुआ है।

आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारी अवैध हथियार तस्करी से जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि भोपाल में शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि मध्यप्रदेश के धार, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर जिलों में रहने वाले सिकलीगर (जो हथियार बनाने में शामिल हैं) उच्च गुणवत्ता वाली बंदूक की बैरल, अन्य पुर्जे और अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की खरीद कर उन्हें बेच रहे थे। मार्च में, एटीएस ने खरगोन में एक अवैध हथियार कारखाने पर छापा मारा और अंतर-राज्यीय गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

अधिकतर भारतीय CEO नए कर्मचारियों की जगह अपने कर्मचारियों का Promotion करने पर करते हैं विचार

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer | हास्य है, हॉरर है, पागलपन है... माधुरी दीक्षित आती हैं और सबको शांत करा देती हैं, दो मंंजुलिकाओं में फंसे रूह बाबा

ICC Champions Trophy 2025 का फाइनल पाकिस्तान में नहीं दुबई में होगा! भारत के हिसाब से बदलेगा वेन्यू

Rahul Gandhi के विजन की क्या लोगों को नहीं है कद्र? आलू से सोना निकालने वाली मशीन के बाद जलेबी की फैक्ट्री का सपना भी रह जाएगा अधूरा