हवस से भरा बाप, अपनी 11 साल की बेटी को रोज दिखाता P@RN वीडियो, फिर करता बलात्कार...एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

By रेनू तिवारी | Oct 03, 2024

सांस्कृतिक नगरी के नाम से मशहूर पुणे इन दिनों अपराध की बड़ी घटनाओं से जूझ रहा है। पुणे पिछले काफी समय से बढ़ते अपराधों के कारण चर्चा में हैं। फिलहाल जो खबर पुणे से सामने आयी है वह हैरान करने वाली है। वहीं पुणे शहर में एक ऐसी घटना घटी है जिसने बाप-बेटी के रिश्ते पर कलंक लगा दिया है। ऐसी घटना सामने आई है जहां पुणे के वारजे इलाके में रहने वाले एक हत्यारे पिता ने लगभग एक साल तक अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। यह घटना स्कूल में गुड टच बैट टच पहल के माध्यम से सामने आई है। इस गंभीर घटना के सामने आने के बाद हत्यारे पिता को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज देवेन्द्र ठाकुर उम्र 35 वर्ष है और वह बिहार का मूल निवासी है। मिली जानकारी के मुताबिक वह पिछले एक साल से लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर उसका यौन शोषण कर रहा था और पुणे पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी के मोबाइल फोन में भी ऐसे अश्लील वीडियो मिले हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Tirupati laddu controversy: तिरुपति लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, जानिए कब है अगली तारीख


पुणे में 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पुणे पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब नाबालिग लड़की के स्कूल (जिस स्कूल में वह पढ़ती है) के अधिकारियों को उसके यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारजे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करता था। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें: क्या है इजरायल का 'पुतिन' वाला प्लान? दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गावों को इलाका छोड़ जाने का अल्टीमेटम


आपको बता दें कि हाल ही में पुणे के वानवाड़ी इलाके में एक स्कूल बस ड्राइवर द्वारा आठ साल की दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न करने की घटना घटी है। वानवडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और 45 वर्षीय स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 सितंबर को यह स्कूल बस ड्राइवर छात्रों को लेकर स्कूल पहुंचा. स्कूल के बाद लड़कियों को घर वापस छोड़ते समय, उसने आठ वर्षीय पीड़ितों को ड्राइवर की कैब में बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। एक पीड़ित लड़की द्वारा अपने माता-पिता को मामले की जानकारी देने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित लड़कियों की हालत स्थिर है।

प्रमुख खबरें

BJP का दावा, अपनी ही सरकार के खिलाफ जांच करवा रही AAP, यह जनता को बेवकूफ बनाने की चाल

पाकिस्तान में इमरान खान के हजारों समर्थक सड़क पर उतरे, पंजाब प्रांत में 700 को किया गिरफ्तार

Iran पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत, हैरान रह गई दुनिया

Haryana Election 2024: हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार का शोर, 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर होगा मतदान