जिसको जी-जान से प्यार किया उसी को दी दर्दनाक मौत! शख्स ने लिव-इन पार्टनर को प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला

By रेनू तिवारी | Aug 28, 2023

बेंगलुरु में 24 साल की एक महिला को उसके पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को बेगुर इलाके में हुई और भारी खून बहने के कारण महिला की मौत हो गई।

 

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 | चंद्रमा पर कई आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है Rover Pragyan, चांद पर 100mm गहरे गड्ढे को क‍िया पार


पुलिस के मुताबिक, केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा तीन साल से बेंगलुरु में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 24 साल के आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें: शिक्षा की मंडी बन चुके Kota में दो और छात्रों की आत्महत्या से उपजा सवाल- मानसिक दबाव के लिए माता-पिता दोषी हैं या संस्थान?


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने एएनआई को बताया वे लिव-इन पार्टनर थे। दोनों केरल से हैं। कुछ दिन पहले, उसे (आरोपी को) महिला (मृतक) के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर लड़ते थे। कल भी वही हुआ। वे लड़े और वह उसे प्रेशर कुकर से मारा। हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।


बेगुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल