ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहे ‘दाना’ पर नजर रखे हुए हैं : इसरो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2024

इसरो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके उपग्रह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ पर नजर रखे हुए हैं जिससे आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए तात्कालिक रूप से आंकड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है।

उसने कहा कि ध्रुवीय परिक्रमा उपग्रह ईओएस-06 और भूस्थैतिक उपग्रह इनसेट-3डीआर नियमित रूप से चक्रवात की स्थिति पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के करीब पहुंच रहा है। इसरो के ईओएस-06 और इनसेट-3डीआर उपग्रह 20 अक्टूबर से तूफान पर नजर रख रहे हैं, आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए तात्कालिक रूप से आंकड़े प्रदान कर रहे हैं।’’

तूफान के दस्तक देने की आशंका के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकारियों ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, स्कूलों को बंद कर दिया गया है, 400 से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द और उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

IND vs NZ: विराट कोहली की खराब फॉर्म जारी, अनिल कुंबले ने दी ये सलाह

Vivek Ramaswamy ने पूरे देश में एक ही दिन मतदान कराने की मांग की, समय पूर्व मतदान का विरोध किया

Rhea Chakraborty को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, Look-out-Circulars बहाल करने की CBI की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

Sleep Problem: नींद न आने की समस्या होने पर शरीर को घेर सकती हैं कई बीमारियां, जानिए कैसे पाएं निजात