अहमदाबाद। झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भगवती प्रसाद का 68 साल की उम्र में यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। प्रसाद को निम्न रक्तचाप संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वह गुजरात राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष थे और राजस्थान तथा गुजरात उच्च न्यायालयों में भी न्यायाधीश रहे थे।