हिंदू नववर्ष 30 मार्च से शुरु हो रहा है, 44 दिन तक गुरु के गोचर से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

FacebookTwitterWhatsapp

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 25, 2025

हिंदू नववर्ष 30 मार्च से शुरु हो रहा है, 44 दिन तक गुरु के गोचर से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

30 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने वाली है। मार्च महीना ग्रहों के लिहाज से बेहाद खास माना जा रहा है। 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इस दिन सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह 14 मई तक शुक्र की राशि वृषभ में रहेंगे। अभी शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर कर कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है गुरु का प्रभाव।


मेष राशि

 

गुरु का गोचर मेष राशि के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इस अवधि में आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। जिससे आपको काफी फायदा होगा। लंबी ट्रिप पर जा सकते हैं। अच्छे कार्यों पर खर्चा अधिक हो सकता है।


वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों के लिए यह 44 दिन मिला-जुला रहने वाला है। पहले भाव में गुरु होंगे। इस अवधि में खर्चों को काबू में रखें। आय कम हो सकती है। धार्मिक कार्यों से जुड़े रहने से आपको फायदा होगा। 


मिथुन राशि


मिथुन राशि वालों के लिए यह 44 दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। संयम बनाकर चलने से कार्य करने पर उन्नति होगी। इस दौरान आपके 12वे भाव में गुरु होंगे।  ऐसे में आपकी आय कम हो सकती है, खर्चे बढ़ सकते हैं। घर पर असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के उलझनों में फंसे रहेंगे।


कर्क राशि


कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बेहद फायदेमंद रहने वाला है। सफलता के नए मौके प्राप्त होंगे, जिन्हे आप फायदे में परिवर्तित कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। भूमि संबंधी फायदे मिल सकते हैं और सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। इस अवधि में शुरु किए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।


सिंह राशि


सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला समय रहने वाला है। गुरु आपके 10वें भाव में होंगे। इस अवधि में आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद ही फल प्राप्त होगा। इस समय व्यापारिक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। कमाई से ज्यादा खर्च होने के आसार नजर आ रहे हैं। सेहत का ध्यान रखना जरुरी। गायत्री मंत्र का जाप करें।


कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर शुरुआत में अच्छा रहने वाला है। आपके भाग्य स्थान में गुरु अच्छे फल देंगे। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। करियर में कामयाबी की सीढियां चढ़ेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।


तुला राशि


तुला राशि के लिए यह समय संघर्ष से कम नहीं है। आपको धैर्य बनाएं रखना होगा। इस दौरान आय के मुकाबले खर्चें ज्यादा होंगे। घरेलू और व्यावसायिक कार्यों में उलझनें बढ़ेंगी। मानसिक तनाव हो सकता है। किसी तरह की चिंता रहेगी, लेकिन आप उसे किसी को बताने से बचेंगे।


वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय मिलाजुला होगा। इस अवधि में काफी मेहनत करनी होगी, सुखद फल प्राप्त हो सकता है। खर्च के अनुसार धन प्राप्ति होगी। वाहन सुख प्राप्त होता है। सेहत पर ध्यान रखें।


धनु राशि


धनु राशि के लिए यह समय परेशानी वाला हो सकता है। इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा और धैर्य के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में खर्च अधिक हो सकते हैं। शत्रुओं से बचना है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। भागदौड़ ज्यादा हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।


मकर राशि


44 दिन का समय मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। किस्मत के साथ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्म मनोबल बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी।


कुंभ राशि


कुंभ राशि के जातको के लिए यह समय काफी कठिन हो सकता है। इस दौरान आपको कम आराम मिलेगा। कार्यों में बढ़ोतरी रहेगी। वाहन संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। इसमें खर्च भी होगा। तनाव बढ़ सकता है। इस अवधि में आपके खर्च बढ़ने वाले हैं। 


मीन राशि


मीन राशि के जातकों के लिए यह समय तनावपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। घरेलू उलझनों से बचने की जरुरत है। इससे आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। 

प्रमुख खबरें

बिहार में फिर निकला चारा घोटाले का जिन्न, 29 साल बाद 950 करोड़ रिकवरी करने की तैयारी में सरकार

आसाराम बापू को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली 3 महीने की अंतरिम जमानत

भाजपा नेता गोपालकृष्णन ने माकपा नेता श्रीमती से मांगी माफी, की थी अपमानजनक टिप्पणी

क्या देश में उनके जैसे और भी वर्मा हैं? जज कैश कांड पर सांसद पप्पू यादव का सवाल