आप को झटका, विधायक वेद प्रकाश भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2017

आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश सतीश ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। बवाना के विधायक ने कहा कि वह विधानसभा और अन्य सरकारी इकाईयों से भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को देने जा रहा हूं।’’

 

इस कदम को अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले भाजपा को मिलने वाले एक लाभ के रूप में देखा जा रहा है। वेद प्रकाश दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा के दिल्ली इकाई कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। वेद प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मुझे ‘आप’ में घुटन हो रही थी। आप विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में नाकामयाब रही है। पार्टी में कम से कम 35 ऐसे विधायक हैं जो पार्टी के नेतृत्व से खुश नहीं हैं।

 

उन्होंने कहा कि बवाना विधानसभा में आप सरकार ने पिछले दो सालों में कोई भी काम नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं को सुलझाने में आप सरकार की नाकामयाबी से जनता में असंतोष है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के पास पहले से ही विद्रोह करने वाले विधायकों की सूची है, जिसमें देवींद्र सेहरावत, पंकज पुष्कर और पूर्व मंत्री संदीप कुमार शामिल हैं।’'

 

प्रमुख खबरें

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल