जेपी जयंती: आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेताओं ने लोकनायक को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल का पुरजोर विरोध करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण को सही मायने में लोकनायक बताया और उनकी जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के परम उपासक भारत रत्न , लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन! आपातकाल के दौरान राष्ट्र की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अविस्मरणीय योगदान दिया था। वह सच्चे अर्थों में लोकनायक थे।’’

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री- ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य समेत विभिन्न नेताओं ने जेपीको श्रद्धांजलि दी। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार में सारण जिले के सिताब दियारा गांव में हुआ था। वर्ष 1979 में उनका निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Taliban ने मांगी BRICS की सदस्यता, रूस-भारत हैरान, रो पड़ेगा पाकिस्तान

लाओस में पीएम मोदी से मुलाकात का ट्रूडो ने किया जिक्र, क्यों कहा- हमें अभी और काम करने की जरूरत

दिल्ली में CM हाउस पर सियासत का हुआ अंत! आतिशी को आवंटित किया गया बंगला, PWD ने सौंपी चाबी

Karnataka Covid scam: कर्नाटक में अब बीजेपी पर जांच की आंच, रिपोर्ट में कई खुलासे