उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में जिहादी हमला, आठ सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

कानो। उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के बार्नो में जिहादियों के घात लगाकर किए हमले में आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि हथियारों से लैस विद्रोहियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ (आईएसडब्ल्यूएपी) के थे।

इसे भी पढ़ें: स्पेन में विमान के वायुमंडलीय विक्षोभ की चपेट में आने से 14 यात्री घायल

सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा कि आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अन्य पांच सैनिक अभी लापता हैं। आईएसडब्ल्यूएपी 2016 में बोको हराम से अलग हो गया था। यह समूह पिछले साल जुलाई से नाइजीरियाई सैनिकों को निशाना बना रहा है।

प्रमुख खबरें

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल