By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता जयंत सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए।
नड्डा ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह राजग में सिंह के शामिल होने का हृदय से स्वागत करते हैं और विश्वास जताया कि वह देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नड्डा ने कहा, ‘‘अबकी बार राजग 400 पार!’’ हाल तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा रहे सिंह की पार्टी समझौते के तहत उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है।