Jacqueline Fernandez ने सोशल मीडिया पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, देखें वीडियो

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 07, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज जैकलीन बॉलीवुड की सबसे बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक है। अभिनेत्री ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। जैकलीन ने कई हिट फिल्में दी है। जैकलीन फर्नांडिज अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। फिल्मों के अलावा जैकलीन अपनी निजी जिंदगी के चलते छाई रहती है। दरअसल, जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर संग अपने कथित रिश्ते की वजह से चर्चा में बनीं रहती है। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने वीडियो शेयर किया, जिसके चलते एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है। 

जैकलीन ने शेयर किया क्रिप्टिक वीडियो

जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि जैकलीन गार्डन में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में एक नोट बुक है और वो उस पर कुछ नोट्स लिखती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मैं काफी हूं। मेरे लिए"। इस वीडियो को देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए, आखिर वो कहना क्या चाहती हैं।

क्या जैकलीन को मिला नया प्रोजेक्ट 

बता दें कि, जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक ब्रॉडकास्ट चैनल भी हाल ही में लॉन्च किया है, जिसका नाम उन्होंने स्टॉर्म राइडर रखा है। ऐसे में अब एक्ट्रेस का यह वीडियों देखकर उनके फैंस भी हैरान है। फैंस समझ नहीं पा रहे आखिर जैकलीन का इशारा किस ओर है। हालांकि, अब यह समझ नहीं आ रहा यह उनकी कोई कविता है या फिर किसी अपकमिंग गाने के बोल हैं, क्या पता एक्ट्रेस के किसी बड़े क्रिएटिव प्रोजेक्ट की झलक हो। लेकिन यह अभी तक क्लियर नहीं हुआ। अभी समझ नहीं आया, वो कहना क्या चाहती है। वैसे सोशल मीडिया पर जैकलीन काफी एक्टिव नजर आती हैं।

प्रमुख खबरें

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग

जनवरी 2025 में लॉन्च मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV, 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज!