भाजपा छोड़ने की तैयारी में है अपर्णा यादव? कद के मुताबिक नहीं मिला पद, सपा के इस बड़े नेता से भी हो चुकी है मुलाकात

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। वह समाजवादी पार्टी छोड़कर वह भाजपा में शामिल हुई थीं। महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और आयोग के 25 सदस्यों ने अपना ऑफिस ज्वाइन कर लिया है। अपर्णा यादव के साथ उपाध्यक्ष बनाई गई चारू चौधरी ने भी ऑफिस ज्वाइन कर ली है। लेकिन अपर्णा यादव अब तक ऑफिस ज्वाइन नहीं की। बताया जा रहा है अपर्णा यादव नाराज हैं। उनका मानना है कि उनके कद के मुताबिक पद नहीं दिया गया है। फिलहाल इसको लेकर वह सार्वजनिक बयान नहीं दे रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ ने स्वीकार किया राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार का इस्तीफा, BJP में शामिल होने की संभावना, बीजद ने किया निष्कासित



आपको बता दें अपर्णा यादव 2022 में ही भाजपा में शामिल हुई थीं। वह लगातार भाजपा के लिए प्रचार भी करते रही। कई बार उनके चुनाव लड़ने की भी खबरें आईं। लेकिन भाजपा में शामिल होने के ढाई साल बाद उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई जिससे वह खुश दिखाई नहीं दे रही हैं। अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। खबर यह भी है कि अपर्णा यादव शुक्रवार को नई दिल्ली जा सकती है जहां वह भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगी।

 

इसे भी पढ़ें: Bihar: नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात के बाद अचानक पटना पहुंचे जेपी नड्डा, जानें क्या है पूरा माजरा?


हालांकि भाजपा के नेताओं की ओर से उनकी नाराजगी को खारिज किया जा रहा है। खबर तो यह भी है कि अपर्णा यादव ने अपने छोटे ससुर और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से मुलाकात भी की है। इसी के बाद उनके फिर से समाजवादी पार्टी में लौटने की चर्चा तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक के डिंपल यादव से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। हालांकि यह सब फिलहाल सियासी चर्चाओं में है। 

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी