IPL 2025: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Apr 07, 2025

IPL 2025: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली टी20 में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली ने 386 पारियों में ये बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही विराट कोहली अब क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले ओवरऑल 5वें खिलाड़ी बने हैं। 


विराट कोहली ने इससे पहले 402 टी20 मैचों में 12983 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जैसे ही उन्होंने 17 रन और बनाए उनके टी20 में 13 हजार रन पूरे हो गए। अब विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया था। 


 टी20 में 13 हजार बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

विराट कोहली से पहले चार और बल्लेबाज थे जो टी20 में 13 हजरा रन बना चुके थे। अब विराट कोहली भी इन बल्लेबाजों की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। 

क्रिस गेल- 14562 रन

एलेक्स हेल्स- 13610 रन

शोएब मलिक- 13557 रन

किरोन पोलार्ड- 13537 रन

विराट कोहली- 13001 रन*

प्रमुख खबरें

BCCI Job Alert: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कई पदों के लिए नौकरी निकली, बीसीसीआई ने शेयर की जानकारी

अमित शाह को हमें शिवाजी महाराज के बारे में नहीं बताना चाहिए, उद्धव ठाकरे की दो टूक- मरते दम तक हिंदुत्व को नहीं छोड़ूंगा

किरेन रिजिजू का बड़ा आरोप, वक्फ को लेकर बंगाल में हिंसा भड़का रही हैं CM ममता

सिद्धारमैया कर्नाटक को मिनी पाकिस्तान में बदल रहे हैं, विपक्ष के नेता ने समाज को धार्मिक और जातिगत आधार पर बांटने का लगाया आरोप