International Day of Peace 2024: विश्व भर में शांति और अहिंसा का संदेश देता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

By अनन्या मिश्रा | Sep 21, 2024

हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस यानी की इंटरनेशनल डे ऑफ पीस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, अहिंसा और अच्छे गुड़ों को बढ़ावा देना है। पूरे राष्ट्र द्वारा यह दिन स्थापित किया गया था और समय के साथ इस दिन का महत्व बढ़ता गया। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के जरिए शांति का संदेश दिया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन को मनाने का उद्देश्य, स्थापना और महत्व और थीम के बारे में...


अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का दिन विश्व भर में शांति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसदिन तमाम गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह एक वैश्विक उत्सव है, जिसमें सभी देश के लोग भाग लेते हैं।


कब हुई स्थापना

साल 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की गई थी। साल 1982 में ऑफिशियल रूप से इस दिन को मनाया गया था। उस दौरान इस दिन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शांति की आवश्यकता को रेखांकित करना था और इस दिन को विश्वभर में शांति और संघर्ष की रोकथाम के लिए एक संकेत माना गया।


उद्देश्य

इस दिन का मुख्य उद्देश्य विश्व में अहिंसा और शांति को बढ़ावा देना है। इस दिन को युद्ध और हिंसा के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के जरिए समाज में पॉजिटिव बदलाव लाने का प्रयास किया जाता है और यह दिन शांति की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व को बताने का काम करता है।


इस दिन को मनाने का तरीका

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को मनाने के लिए लोग रैलियां, कार्यशालाएं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में शांति संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर शांति की प्रार्थनाएं और मौन विरोध भी किया जाता है।

प्रमुख खबरें

IND vs BAN: Shubman Gill ने ठोका टेस्ट करियर का 5वां शतक, विराट कोहली को पछाड़ा

Himachal के बाद मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद को तोड़ने आया बुलडोजर, भड़की मुस्लिम भीड़, बवाल शुरू

अब 3डी मेटावर्स पर भी दिखेंगी लखनऊ-प्रयागराज की गलियां, प्रदेश के 100 स्थलों का ऑडियो टूर भी होगा संभव

Rishabh Pant ने ठोकी टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी, इस मामले में की MS Dhoni की बराबरी