Election Result: शुरुआती रुझान आए सामने, BJP ने Chhattisgarh, MP, Rajasthan में बनाई बढ़त, Telangana में कांग्रेस

By रितिका कमठान | Dec 03, 2023

नयी दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव में से चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार को सामने आने लगे है। रविवार को मतगणना जारी है। मतगणना के अनुसार शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी सिर्फ तेलंगाना में ही आगे चल रही है। 

ये आंकड़े निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सामने आए है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में पांचवे राज्य मिजोरम में मतगणना की शुरुआत सोमवार को होनी है। वहीं छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में बाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआत में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि भाजपा ने मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 143 सीट पर बढ़त हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा लिए है। इसी के साथ मध्यप्रदेश में भाजपा लगातार पांचवीं बार सत्ता बनाने की ओर बढ़ रही है।

 

दक्षिण के राज्य तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस तेलंगाना में हैट्रिक की उम्मीद कर रही के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस से सत्ता छीन सकती है। तेलंगाना में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए हैं जिसमें कांग्रेस 51 और बीआरएस 29 सीटों पर आगे है। 

 

वहीं छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी हैट्रिक लगाने की इच्छुक होगी। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस 28 और भाजपा 34 सीटों पर आगे है। भाजपा राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस से भी काफी आगे है। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। भाजपा 101 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर। राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी