उद्योगपति टाटा का निधन भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे भारतीय व्यापार तथा समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनका निधन भारतीय व्यापार जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने टाटा को भारतीय उद्योग जगत का सच्चा रत्न और विनम्रता एवं करुणा का प्रतीक बताया।

स्टालिन ने कहा, ‘‘उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया, बल्कि नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के लिए एक वैश्विक मानदंड भी स्थापित किया। राष्ट्र निर्माण, नवाचार और परोपकार के प्रति उनके अथक समर्पण ने लाखों लोगों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।’’

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्र टाटा की विरासत को सदैव संजोकर रखेगा। मंत्रालय ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया। अभिनेता सलमान खान ने कहा कि वह रतन टाटा के निधन से बहुत दुखी हैं।

अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि रतन टाटा नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक थे और उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। अभिनेता रितेश देशमुख ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्ति दोबारा पाना संभव नहीं है और वह उनके निधन से बहुत दुखी हैं।

अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने कहा कि इस क्षति को सहन करना बहुत कठिन है और उन्होंने टाटा को विदाई संदेश भेजा। रतन टाटा (86) ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली और वह इस अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे।

प्रमुख खबरें

Ekadashi 2024: नवरात्र के बाद पापांकुशा एकादशी कब है, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

भारत ने एक अमूल्य रत्न खो दिया..., आरएसएस ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया, पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए उमड़ रहा जन सैलाब

Prabhasakshi NewsRoom: Laos दौरे पर क्यों गये हैं PM Modi? क्या Myanmar को लेकर होने वाला है कोई बड़ा फैसला?

दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे रतन टाटा... श्रद्धा कपूर से लेकर अजय देवगन तक, फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी