भारतीयों को पसंद है विदेश में यात्रा करना, लगातार बढ़ती जा रही Foreign Trips की संख्या

By रितिका कमठान | Sep 03, 2024

आजकल कई लोग फॉरेन ट्रिप्स करना काफी पसंद करते है। विदेशों में जाकर चाहे छुट्टियां मनाने की बात हो या फिर काम के सिलसिले में विदेश जाना। लोगों का भारत के बाहर जाना काफी आम हो गया है। इसकी ताजा आंकड़ा भी सामने आया है। साल भर में दो या इससे अधिक बार विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है।

 

ये जानकारी मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट से सामने आई है। इस रिपोर्ट की मानें तो विदेश की यात्रा यानी इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर लोों की सर्च अब काफी अधिक बढ़ी है। ये रिपोर्ट ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म मेक माइ ट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ रिपोर्ट में दी गई है। इस रिपोर्ट की जानकारी के मुताबिक विदेश यात्रा के संबंध में देश के कुछ खास हिस्सों के लोग अधिक सर्च करते है। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से सर्वाधिक सर्च किए जाते है।

 

जानकारी के मुताबिक ये रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है। इस रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे डेस्टिनेशन हैं जहां लोग जाना काफी अधिक पसंद करते है। ये डेस्टिनेशन लोगों की टॉप लिस्ट में शुमार है। इसके अलावा कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान कुछ ऐसी जगहें हैं जो अब लोगों की नई पसंद बनते जा रहे है। इन जगहों पर भी भारतीय जाना पसंद करने लगे है।

 

मेक माई ट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, ‘‘ खर्च करने के लिए पर्याप्त आय होना, वैश्विक संस्कृतियों की अधिक जानकारी और यात्रा करना सुगम होने से अधिक से अधिक भारतीय अवकाश के साथ-साथ कामकाज के लिए घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज कर रहे हैं।’’ रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 उभरते गंतव्यों के लिए संयुक्त खोज में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, भारतीयों में लक्जरी यात्रा के प्रति रुचि बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ‘बिजनेस क्लास’ उड़ानों के लिए खोज में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी