भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से दी मात

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2024

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से दी मात

केपटाउन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजेय सिलसिला जारी रखते हुए मेजबानों पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शुक्रवार रात हुए मुकाबले में दूसरे मिनट में, अभिषेक ने 13वें मिनट में और सुमित ने 30वें मिनट में गोल दागे। भारत ने आक्रामक शुरूआत करते हुए पहले ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया जिसे हरमनप्रीत ने ताकतवर ड्रैगफ्लिक से गोल में बदलकर बढ़त दिलायी। पहले क्वार्टर में दो ही मिनट बचे थे कि अभिषेक ने फुर्तीला शॉट लगाकर दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर को पछाड़ दिया और भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। 

 

इसे भी पढ़ें: मैने मुक्केबाजी से अभी संन्यास नहीं लिया है: MC Mary Kom


दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका के कई हमलों के बावजूद भारत का डिफेंस संयमित बना रहा और उसने कोई गोल नहीं होने दिया। हाफ टाइम से तुरंत पहले सुमित मैदानी गोल करने में सफल रहे और भारत 3-0 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका ने काफी तेजी दिखायी लेकिन उसके खिलाड़ी भारतीय डिफेंस को नहीं तोड़ सके। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किये लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। दक्षिण अफ्रीका अपने पहले गोल की तलाश में लगा रहा लेकिन भारत ने मजबूती से खतरे को दूर रखा। भारत अब रविवार का नीदरलैंड से भिड़ेगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से लेकर आयुष म्हात्रे के कारनामे और पंत के संघर्ष तक

IPL 2025: सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से लेकर आयुष म्हात्रे के कारनामे और पंत के संघर्ष तक

Pakistan की लड़कियों पर चीन का बड़ा ऐलान, दुनिया हैरान, झांसे में बिल्कुल भी न आएं

आयुष्‍मान योजना को लेकर आया नया अपडेट, अब मोबाइल से कर सकते हैं अप्‍लाई, आसान स्टेप्स में समझें

संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को कहा शुक्रिया? IPL 2025 में LSG के सफर के खत्म होने के बाद बयां की अपनी प्रतिक्रिया