Yoga Poses: कमजोर हो रही है आंखों की रोशनी, तो रोजाना करें ये चार तरह के आसन

By अनन्या मिश्रा | Oct 12, 2024

बढ़ती उम्र के साथ ही आंखों की रोशनी कम होने लगती है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों को भी आंखों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। हालांकि इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लगातार लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठे रहने, अधिक टीवी देखने और पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी आंखें कमजोर हो सकती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सही लाइफस्टाइल और सही खानपान की बहुत जरूरत होती है।


वहीं आप योगासन की मदद से आंखों की रोशनी को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रोजाना अभ्यास से आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी और आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Sexual Relation: सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास से कम होते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज, जानें इस मिथक से जुड़ी सच्चाई


बालासन

बालासन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

फिर अपने शरीर का पूरा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की तरफ झुकें और ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूए।

इसके बाद माथे से फर्श को छूने का प्रयास करें।

इस अवस्था में कुछ सेकेंड रहने के बाद सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

इस प्रोसेस को 3-5 बार दोहराएं।


हलासन

इस आसन को करने से योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियों को जमीन की तरफ रखें।

फिर सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब पीठ को ऊपर की तरफ उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।

इसके बाद धीरे-धीरे पैर के पंजों को जमीन से छूने का प्रयास करें।

इस अवस्था में 30 सेकेंड तक रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस लौट आएं।

इस प्रोसेस को कम से कम 3-5 बार दोहराएं।


पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन अवस्था में बैठ जाएं।

अब दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं, इसमें एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और दोनों हाथों से पैर की अंगूठे को पकड़ लें।

इसके बाद माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस प्रोसेस में 1-2 मिनट तक रहें।

फिर अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

इस प्रोसेस को 3-5 बार दोहराएं।


सर्वांगासन

सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

फिर अपने पैरों को ऊपर उठाएं और दोनों हाथों से कमर को सहारा दें।

अब अपने पैरों को एकदम सीधा रखें।

इसके बाद इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रोसेस को 3-5 बार दोहराएं।

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: Indo-Pak, India-Canada, Israel-Iran और Russia-Ukraine से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

Karwa Chauth 2024: अच्छे गृहस्थ जीवन और अखंड सौभाग्य का व्रत है करवा चौथ

शाकाहारी लोगों के लिए किसी खजाना से कम नहीं है ब्रोकली, दिल को रखता है स्वस्थ

भगवान हमारे साथ है, कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा, पीएम मोदी को मांगनी चाहिए माफी, सत्येंद्र जैन के बेल पर कुछ इस अंदाज में AAP नेताओं ने दिया रिएक्शन