दलितों और ओबीसी को ‘परेशानी’ हुई तो इसका संज्ञान लूंगी : पंकजा मुंडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संपर्क साधते हुए शनिवार को कहा कि अगर उन्हें परेशानी हुई तो वह इसका संज्ञान लेंगी।

मुंडे अपने गृह क्षेत्र बीड जिले से लोकसभा चुनाव हार गई थीं। बीड कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहा है। वह वंजारी समुदाय के संत भगवानबाबा की जन्मस्थली सावरगांव घाट पर अपनी वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रही थीं।

राज्य के कृषि मंत्री और उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे और लक्ष्मण हेक ने भी रैली को संबोधित किया। मुंडे ने समाज में बढ़ती जातिगत फूट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, अगर कोई वाहन किसी को टक्कर मारता है तो लोग चालक की जाति पूछते हैं। लोग उस व्यक्ति की जाति जानना चाहते हैं जिसने एक छोटी बच्ची के साथ क्रूरता की और उसे मार डाला। हम ऐसा समाज नहीं चाहते हैं। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव ने चेतावनी दी कि यदि राज्य में गरीब, दलित, ओबीसी और अन्य लोग परेशान होंगे तो वह इसका संज्ञान लेंगी।

प्रमुख खबरें

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, हुई कई राउंड फायरिंग, कांग्रेस छोड़ थामा था NCP का हाथ

Cleaning Hacks: सफेद कपड़ों की चमक हमेशा रहेगी बरकरार, आप भी अपनाएं क्लीनिंग के आसान हैक्स

Alia Bhatt के फैन निकले Joseph Gordon Levitt, अभिनेत्री की इस फिल्म को बताया एक नंबर

कोलकाता में चिकित्सक से बलात्कार व्यापक स्तर पर सांस्कृतिक पतन का परिणाम: भागवत