Himachal Pradesh में बड़े फेरबदल के तहत 19 आईएएस, 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2024

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलों के उपायुक्तों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 19 अधिकारियों और छह जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अधिकारियों को तबादला कर दिया।

राज्य में 12 प्रशासनिक और 14 पुलिस जिले हैं। नूरपुर और बद्दी दो अतिरिक्त पुलिस जिले हैं। अनुपम कश्यप को शिमला, अमरजीत सिंह को हमीरपुर, मुकेश रेपसवाल को चंबा, अपूर्व देवगन को मंडी, अमित कुमार शर्मा को किन्नौर, तोरूल एस रवीश को कुल्लू, जतिन लाल को ऊना और हेमराज बैरवा को कांगड़ा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार ने हिमाचल प्रशासनिक और पुलिस सेवा के करीब 50 अधिकारियों का भी तबादला किया है। इसके अलावा, सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में 144 राजस्व अधिकारियों, 55 तहसीलदार और 89 नायब तहसीलदार का तबादला किया।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार