'6 सालों से मेरा रोज हो रहा यौन उत्पीड़न', मशहूर तेलुगु कोरियोग्राफर Jani Master पर लड़की ने लगाया आरोप, POCSO के तहत मामला दर्ज

By रेनू तिवारी | Sep 19, 2024

बाहुबली, पुष्पा-द राइज और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ करने वाले मशहूर तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर को साइबराबाद पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार किया। कोरियोग्राफर जानी मास्टर में एक 21 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और कहा कि ऐसा जानी मास्टर मेरे साथ पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जानी मास्टर पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि आरोपों के अनुसार जानी मास्टर लड़की के साथ तब से बलात्कार कर रहे हैं जब वह 16 साल की थी।

 

इसे भी पढ़ें: US Court Summons India: इसे हल्के में नहीं ले सकते, खालिस्तानी पन्नू मामले में अमेरिकी अदालत के समन पर भारत की दो टूक


कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार, POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज

कोरियोग्राफर जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। जानी मास्टर को गोवा में गिरफ्तार किया गया है इस लिए उन्हें गोवा कोर्ट से ट्रांजिट वारंट प्राप्त करने के बाद हैदराबाद लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। साइबराबाद कमिश्नरेट के तहत नरसिंगी पुलिस ने कोरियोग्राफर पर बुधवार 18 सितंबर को POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उनके खिलाफ एक जूनियर कोरियोग्राफर ने मामला दर्ज कराया था, जिसने आरोप लगाया था कि पिछले छह सालों में जानी ने उनके आउटडोर शूर के दौरान और उनके घर पर कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने तेलंगाना राज्य महिला आयोग को अपने साथ हुई घटना का विस्तृत विवरण देते हुए 40 पन्नों का हस्तलिखित दस्तावेज भी सौंपा।

 

21 साल की लड़की ने लगाया 6 सालों से रेप करने का आरोप

21 वर्षीय महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एफआईआर में पोक्सो क्लॉज को जोड़ा, क्योंकि पता चला कि जानी ने कथित तौर पर महिला का शोषण तब शुरू किया था, जब वह 16 साल की नाबालिग थी। समिति की अध्यक्ष नेरेला शारदा ने बुधवार को मीडिया को बताया कि आयोग ने मामले में हस्तक्षेप किया और शिकायतकर्ता को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए। द हिंदू में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, शारदा ने कहा, "समिति ने पीड़िता को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं और फिल्म उद्योग में ऐसे मामलों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय निगरानी समिति भी गठित की जाएगी।" उन्होंने मामले में पोक्सो का उपयोग करने के महत्व के बारे में भी बात की और कहा, "हम इस मामले को बहुत गंभीरता से लेंगे और स्थानीय और आंतरिक समितियों के गठन सहित सभी कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न रोकथाम (POSH) अधिनियम के सख्त कार्यान्वयन के लिए प्रयास किए जाएंगे।" 

 

इसे भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप मुलाकात पर अभी सस्पेंस! UN महासभा में संबोधन, पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर विदेश मंत्रालय ने दे दी पूरी डिटेल


जानी एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर 

जानी एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दोनों में काम किया है। उनका आखिरी हिट कोरियोग्राफ किया गया गाना स्त्री 2 का गाना आया नहीं था, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। आरोपी अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का करीबी सहयोगी भी है। हालांकि, आरोपों के बाद अब उसे कल्याण की जन सेना पार्टी के सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों से अलग रहने के लिए कहा गया है। जानी ने रजनीकांत, थलपति विजय, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, सलमान खान, अक्षय कुमार, सारा अली खान, प्रभुदेवा, शाहिद कपूर, राम चरण, चिरंजीवी और फहाद फासिल जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है। उन्होंने अभी तक आरोपों पर कोई बयान जारी नहीं किया है।


प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी