Karwa Chauth 2024: करवा चौथ से पहले चेहरे की झुर्रियां हटाएं, कैसे करें ग्रीन टी का इस्तेमाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 11, 2024

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और परंपारिक परिधान पहनती हैं। करवा चौथ का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है। ऐसे में करवा चौथ आने में बस कुछ दिन रह गए। करवा चौथ से पहले आप भी अपने चेहरे की झुर्रियों को हटा सकते हैं। आप ग्रीन टी की मदद से चेहरे की झुर्रियों से निजात पा सकते हैं। ग्रीन टी का सेवन न सिर्फ आपके सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि ये त्वचा और बालों के लिए काफी लाभदायक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। इसके साथ ही ग्रीन टी में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व होते है। दरअसल, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं। ग्रीन टी आपको झुर्रियों से बचाने में भी मदद करती है। यह आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने का काम करती है। आइए जानते हैं झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल किन तरीकों से करें।

ग्रीन टी और नारियल तेल


ग्रीन टी बनाकर इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बाउल में थोड़ा सा नारियल का तेल लें। इसमें 2 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 5 से 6 मिनट के लिए लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दे। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


ग्रीन टी और एवोकैडो


आप अपनी त्वचा के लिए ग्रीन टी और एवोकैडो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में एवोकैडो को काटकर मैश कर लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इन चीजों से कुछ देर के लिए चेहरे और गर्दन की मसाज करें। इसे कुछ देर के लिए स्किन पर लगा रहने दें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक को इस्तेमाल कर सकते हैं।


ग्रीन टी और अंडा


सबसे पहले एक बाउल में एक अंडा तोड़ लें। इस अंडे में एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आपको बता दें, हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

Taliban ने मांगी BRICS की सदस्यता, रूस-भारत हैरान, रो पड़ेगा पाकिस्तान

लाओस में पीएम मोदी से मुलाकात का ट्रूडो ने किया जिक्र, क्यों कहा- हमें अभी और काम करने की जरूरत

दिल्ली में CM हाउस पर सियासत का हुआ अंत! आतिशी को आवंटित किया गया बंगला, PWD ने सौंपी चाबी

Karnataka Covid scam: कर्नाटक में अब बीजेपी पर जांच की आंच, रिपोर्ट में कई खुलासे