Diwali Cleaning Utensils Tips: पुराने बर्तन से लेकर जले हुए बर्तनों को चमकाएं, फॉलो करे ये टिप्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 25, 2024

दिवाली रोशनी का त्योहार है और इसके साथ ही घर की गहरी सफाई का त्योहार भी बन जाता है। इस त्योहार पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के स्वागत के लिए अपने घरों को दिवाली से पहले ही साफ कर लेते हैं। इसके बाद घरों को सजाया जाता है। यदि आपके घर में पुरानी वस्तुओं या पुराने बर्तन पड़े है तो आप इन टिप्स के जरिए चमका सकते हैं। पुराने, दागदार, जले हुए और जिद्दी बर्तनों को संभालते समय एक बड़ी चुनौती सामने आती है। ये सख्त दाग घंटों मेहनत की मांग करते हैं, जिससे अक्सर व्यक्ति असंतुष्ट और चिड़चिड़ा हो जाता है। घंटों को काम को मिनटों में बदलने के लिए यहां कुछ आसान और प्रभावी सफाई के हैक बताने वाले हैं।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें


जब हम सभी खाना बनाते हैं तो अक्सर बर्तन काले पड़ जाते हैं या फिर जल जाते हैं या चिपचिपे हो जाते हैं, तो आप बेकिंग सोडा के जरिए चमक वापस ला सकते हैं।  सबसे पहले बर्तन को गर्म पानी से धो लें। इसके बाद प्रभावित जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें। 5 से 6 मिनट तक बर्तनों रखें रहने दें। इसके बाद आप बर्तन को स्पंज की मदद से पोंछकर साफ कर सकते हैं।


लिक्विड क्लोरीन का इस्तेमाल करें


सिरेमिक, कांच और प्लास्टिक के बर्तनों को प्रभावी ढंग से साफ करने के लिए यह तरीक सबसे बढ़िया है। बर्तनों को 10 मिनट तक पानी में उबालें, चमकाने के लिए उन पर सावधानी से लिक्विड क्लोरीन डालें और कुछ मिनटों के बाद उन्हें पानी से धो लें।


सिरके का प्रयोग


घर में रखें हुए पीतल के बर्तन गंदे होने लगते हैं। पीतल के बर्तनों को चमकाने के लिए सबसे बेहतर होता सिरका। प्याज के रस में सिरका मिलाकर दाग लगे बर्तनों पर लगाएं। चमचमाती चमक के लिए आप सीधा सिरका भी लगा सकते हैं और ब्रश से रगड़ सकते हैं।


कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करना


प्लास्टिक के कंटेनरों या अन्य बर्तनों पर जमी जिद्दी गंदगी के लिए कॉफी एक प्रभावी तरीका है।  दाग वाली जगह पर नमक, कॉफी और बर्फ का मिश्रण लगाएं। कॉफी की कठोर बनावट जिद्दी गंदगी को हटाने में मदद करती है।


इन टिप्स के जरिए पीतल, स्टील और तांबे के बर्तनों को साफ करने, काले दाग, ग्रीस और अन्य गंदगी को तुरंत हटाने के लिए भी अत्यधिक प्रभावी हैं।

प्रमुख खबरें

Shani Dev And Shiv Story: जब शनिदेव की वक्रदृष्टि के प्रकोप से महादेव भी नहीं छुड़ा पाए थे पीछा, जानिए ये अद्भुत घटना

IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल का नाया कारनामा, घरेलू मैदान पर कैलेंडर इयर में 1000 टेस्ट रन पूरे

Maharashtra: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, फडणवीस के खिलाफ गिरीश पांडव को टिकट

धर्मनिरपेक्षता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के निहितार्थ