Astrological Predictions: कब तक चलेगी मोदी सरकार, राहुल-प्रियंका का क्या होगा? जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुमान

By अंकित सिंह | Jul 08, 2024

वर्तमान समय में भी ज्योतिष शास्त्र का बेहद ही ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के जरिए भी देश-दुनिया में क्या होने वाला है, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। प्रभासाक्षी ने भी अपने खास कार्यक्रम समय चक्र में जाने-माने एस्ट्रोलॉजर रोहिताश्व त्रिवेदी को इस बार आमंत्रित किया। हमने अपने कार्यक्रम में रोहिताश्व त्रिवेदी से यह जानने की कोशिश की कि आखिर आने वाला समय देश-दुनिया के लिए कैसा रहने वाला है? हमने भारत को लेकर भी रोहिताश्व त्रिवेदी से कुछ सवाल किए जिसका जवाब उन्होंने ज्योतिष शास्त्र के अनुरूप दिया।


भाजपा के लिए आगे के रास्ते?

- रोहिताश्व त्रिवेदी ने अपने जवाब में कहा कि निकट भविष्य में भाजपा के लिए परिस्थितियां कठिन रहने वालीं हैं। महाराष्ट्र और बिहार में असमंजस की स्थिति होगी। वहीं पार्टी में भी कई गुट सामने आ सकते हैं।

 

NDA सरकार की स्थिति?

- उन्होंने कहा कि यह सरकार स्थिर नहीं है और अस्थिरता के बादल भविष्य में भी मंडराते रहेंगे। जियो पोलिटिकल स्थिति के हिसाब से भारत की राजनीति बदल सकती है।


भाजपा का नया अध्यक्ष कबतक?

- इसमें दो संकेत निकलकर आ रहे हैं। एक तो दक्षिण की ओर से और दूसरा महिला को लेकर भी कि कोई महिला भाजपा के अध्यक्ष हो सकती हैं। महाराष्ट्र से भी इसके संकेत मिल रहे हैं।


राहुल गांधी की राजनीति?

- रोहिताश त्रिवेदी ने कहा कि पंचांग में कहा गया था कि राहुल गांधी जून जुलाई में अपने जीवन में एक विशेष पड़ाव पर पहुंचेंगे। हमने देखा वह नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जीवन में इसके बाद थोड़ा शोक और संताप की स्थिति दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीतिक कद बढ़ने के कारण राहुल के कद में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती हैं।


किन युवा नेताओं का भविष्य उज्जवल है?

- उन्होंने कहा कि सचिन पायलट और अखिलेश यादव पर सबकी नजर रहने वाली हैं। इन दोनों को राजनीति में एक नई उड़ान मिल सकती है।


महाराषट्र की राजनीति

- महाराष्ट्र की राजनीति में काफी हलचल रहने वाली है। एनडीए के भीतर भी असमंजस की स्थिति देखने को मिलेगी। मतभेद सामने आ सकते हैं। उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के जीवन में विशेष राजनीतिक लाभ मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन देवेंद्र फडणवीस का कद लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।


अप्रिय घटनाओं की आशंका? राज्यों की कानून व्यवस्था?

- उन्होंने कहा कि हमें सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह की अप्रिय घटनाओं की आशंका बहुत पहले से थी। ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व के लिए ही थी। इसका असर पूरे विश्व में देखने को भी मिला। उग्र प्रदर्शन और सामाजिक समरसता में व्यवधान की आशंका है। मणिपुर को लेकर बहुत ज्यादा स्थिति शांति वाली दिखाई नहीं दे रही है।


ममता बनर्जी का भविष्य?

- ममता बनर्जी की जन लोकप्रियता में कमी आएगी। स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ सकता है।


योगी आदित्यनाथ की कुंडली क्या कहते हैं

- योगी आदित्यनाथ की जन लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है। योगी आदित्यनाथ लगातार तरक्की करते रहेंगे। वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।


नीतीश कुमार क्या करेंगे?

- नीतीश कुमार को लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। बिहार में राजनीतिक हलचल के आसार बन रहे हैं जिसके केंद्र में नीतीश कुमार रह सकते हैं।


प्रियंका गांधी की भूमिका?

- यहां से प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीतिक जीवन शुरू हो रहा है। वह निकट भविष्य में कांग्रेस की गद्दी की दावेदारी भी प्रस्तुत कर सकती हैं। भाई बहन के जैसे रिश्ते अभी हैं, वैसे ही बने रहेंगे।


अरविंद केजरीवाल और आपकी राजनीति

- निकट भविष्य में कोई भी राहत की खबर केजरीवाल को नहीं मिलने वाली है। आम आदमी पार्टी अब लगातार गिरती जाएगी। केजरीवाल का राजनीतिक जीवन समाप्त हो सकता है।



ब्रिटेन में मजबूत सरकार रहेगी?

- ब्रिटेन में मजबूत सरकार देखने को मिलेगी। भारत के साथ उसके रिश्ते भी मजबूत होंगे।

 

अमेरिका चुनाव में क्या होगा?

- अमेरिका में जो बिडेन के लिए स्थिति अच्छी नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की पार्टी ने लिया सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला

बढ़ता हुआ यूरिक एसिड का लेवल होगा कम, बस इन 5 घरेलू ड्रिंक का सेवन करें

Ukraine ने रूसी लड़ाकू विमान को मार गिराया, रूस का पूर्वी हिस्से के एक गांव पर कब्जे का दावा

कार कंपनियों की निगाहें त्योहारी सत्र पर, धारणा सुधरने से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद