किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा हॉलिवुड, अब इस फेमस एक्टर्स ने शेयर की यह पोस्ट

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा हॉलिवुड, अब इस फेमस एक्टर्स ने शेयर की यह पोस्ट

मुंबई। दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने शनिवार को किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और कहा कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता से खड़ी हैं। पॉप स्टार रिहाना द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद कई वैश्विक हस्तियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है। 74 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट साझा की, जिसका शीर्षक है, भारत में किसान विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? सैरंडन ने लिखा, भारत में किसान आंदोलन के साथ खड़ी हूं। पढ़ें कि वे कौन लोग हैं और वे विरोध क्यों कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता Christopher Plummer का 91 साल की उम्र में निधन

स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी वकील एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सर्नी, गायक जे सीन, डॉ ज़्यूस और वयस्क फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा ने भी प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: 24 घंटे में भी विराट कोहली से छिन गई ऑरेंज कैप, साई सुदर्शन फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज

IPL 2025: विराट कोहली ने मैदान में किसके पैर छुए? RCB ने शेयर किया वीडियो

ओसामु सुजुकी, पंकज उधास, सुशील मोदी... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में ED की जांच बंद, दिल्ली HC ने क्लोजर रिपोर्ट को किया मंजूर