आदमखोर तेंदुए की तलाश के लिए सेना की एक टीम की मदद ली गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुंदा में कथित तौर पर तीन लोगों की जान लेने वाले तेंदुए की तलाश तेज कर दी गई है और इस काम के लिए सेना की एक टीम को भी लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि अभी तेंदुए का पता नहीं चला है।

इस तेंदुए के हमले में बुधवार से शुक्रवार के बीच 16 साल की लड़की, 50 वर्षीय व्यक्ति और 40 साल की महिला मौत हो गई है। ये घटनाएं गोगुंदा में अलग-अलग स्थानों पर हुईं, जिसके बाद वन अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच पिंजरे लगाए।

माना जाता है कि यह तेंदुआ निकटवर्ती पहाड़ी इलाके में घूम रहा है। इसकी मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग की एकटीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ तेंदुए को खोजने पहाड़ियों पर पहुंची।

गोगुंदा थाने के थानाधिकारी शैतान सिंह ने कहा कि तलाशी अभियान में मदद के लिए सेना की एक टीम को भी बुलाया गया है, जो पूरे इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा राजसमंद, उदयपुर और जोधपुर की टीमें भी तलाशी अभियान में जुटी हैं। ग्रामीणों ने आदमखोर तेंदुए को गोली मारने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

जजपा-एएसपी का गठबंधन हरियाणा में लाएगा बड़ा बदलाव : दुष्यंत चौटाला

Uttar Pradesh: महोबा में होटल ले जाकर दलित छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्चे की मौत

जालंधर में बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत