Haryana Elections 2024: हरियाणा में आज तय होगा 1,031 उम्मीदवारों का भविष्य, वोटिंग जारी

By रितिका कमठान | Oct 05, 2024

हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान हो रहा है। हरियाणा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे। इससे पहले अक्टूबर 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे।चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन हुआ। और जननायक जनता पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई थी। इस सरकार में मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री थे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। 

 

इस बार ऐसा है मुकाबला

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), आम आदमी पार्टी (आप) और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 

 

एकल चरण वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार, 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम लगभग 6 बजे समाप्त होगा। कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं।

 

मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। 


प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाडवा), विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), इनेलो के अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद), जजपा के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट) और ओपी धनखड़ (बादली) और कांग्रेस की विनेश फोगट (जुलाना) शामिल हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में सावित्री जिंदल (हिसार), रंजीत चौटाला (रानिया) और चित्रा सरवारा (अंबाला कैंट) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

लाल किले पर रामलीला कार्यक्रम के कारण दिल्ली के सुभाष मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित

मिजोरम में 6.65 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद, दो लोग गिरफ्तार

NCP-Ajit Pawar गुट के नेता सचिन कुर्मी की मुंबई के बायकुला में हत्या, मामला दर्ज, जांच जारी

महाराष्ट्र में समुद्र तट के निकट नौका पलटने से दो मछुआरों की मौत