हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और चार बार के विधायक Udaybhan होडल सीट से ठोकेंगे चुनाव में ताल

By Anoop Prajapati | Sep 22, 2024

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और होडल विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे उदयभान को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके समर्थकों में बेहद खुशी है। उनको टिकट के बाद से ही पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। जिसके कारण वे जोर-शोर से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस के 48 वर्षीय उम्मीदवार उदयभान एक बार लोकदल के टिकट पर तथा दो बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय विधायक रहे हैं। अब तक उन्होंने कुल आठ बार चुनाव लड़ा है। उनसे पहले उनके पिता गयालाल चौधरी हसनपुर सुरक्षित सीट से विधायक रहे हैं। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान का असर न केवल होडल, बल्कि पलवल फरीदाबाद के अलावा पूरे हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर है।


पहली बार 1987 में बने थे विधायक


उदयभान पहली बार 1987 में लोकदल की टिकट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। जिसके बाद 1987 से लेकर वह 1991 तक हसनपुर विधानसभा से विधायक रहे। इसके साथ ही वह दिसंबर 1989 से लेकर मई 1993 तक उदय भान कृभको के चेयरमैन भी रहे। हसनपुर विधानसभा से वर्ष 2000 में उन्होंने एक बार फिर से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्ष 2005 में उन्होंने एक बार फिर से इंडियन नेशनल कांग्रेस की टिकट पर होडल विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2009 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा और चुनाव हार गए। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस की टिकट पर लड़े। चौथी बार भी उन्होंने जीत हासिल की। 2019 में फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा चुनाव हार गए थे।


वर्तमान में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं


फिलहाल उदयभान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष है। इस बार चुनाव उनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। इस बार उन्हें हराने के लिए भाजपा तथा अन्य विपक्षी दलों के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं। अध्यक्ष होते हुए खुद भी चुनाव जीतना और पलवल जिले की तीनों सीटों को जिताना उनके लिए बेहद जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Haryana Elections 2024 । नहीं चलेगा कांग्रेस का झूठ, मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने भाजपा के भारी मतों से जीतने का किया दावा

Voda Idea ने नोकिया, एरिक्सन, सैमसंग को 4जी, 5जी उपकरणों का 30,000 करोड़ रुपये का ठेका दिया

Tirupati Laddu Controversy । जगन मोहन रेड्डी ने PM Modi से नायडू को फटकार लगाने की मांग की, जाने क्यों?

हरियाणा में कांग्रेस का ‘झूठ’ नहीं चलेगा; भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी : CM Saini