Ayodhya में मना भव्य दीपोत्सव, बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, निर्माणाधीन राम मंदिर की भी हुई अद्भुत सजावट

By अंकित सिंह | Nov 11, 2023

अयोध्या में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सातवां 'दीपोत्सव' या दिवाली उत्सव मनाया गया। उत्सव के तहत दीपोत्सव 2023 के लिए श्री राम जन्मभूमि पथ को भी विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है। समारोह की शुरुआत एक भव्य दीपोत्सव जुलूस के साथ हुई जिसमें भगवान राम के चरित्र को दर्शाने वाली 18 राजसी और दिव्य झांकियां शामिल थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्साह के उज्ज्वल प्रदर्शन के साथ अयोध्या में चल रहे दीपोत्सव समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने पवित्र शहर को चमकदार चमक से ढकते हुए 'आरती' भी की।

 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में बोले CM Yogi, खत्म होने जा रहा 500 वर्षों का इंतजार, राम लला आ रहे हैं


दीपोत्सव 2023 में इस बार नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम में 22 लाख 23 हजार दिए जलाए गए। पहले 18 लाख 81 हजार दिए जलाए जाने का रिकॉर्ड था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा योगी आदित्यनाथ को सर्टिफिकेट दिया गया है। योगी आदित्यनाथ के अलावा यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई नेता और 50 से ज्यादा देशों के राजदूत इस अवसर पर मौजूद रहे। इस मौके पर अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को भी सजाया गया है। भक्तों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम की पूजा-अर्चना भी की।

 

इसे भी पढ़ें: Deepotsav 2023 से पहले अयोध्या में सांस्कृतिक झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा


राम लला आ रहे हैं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। योगी ने कहा कि अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार को खत्म करते हुए अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है, जिसके हम सब साक्षी बन रहे हैं। योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का कुल मिलाकर के 178 परियोजनाओं पर 30 हजार 500 करोड़ रुपए की धनराशि अयोध्या के विकास के लिए खर्च हो रही है।

प्रमुख खबरें

जजपा-एएसपी का गठबंधन हरियाणा में लाएगा बड़ा बदलाव : दुष्यंत चौटाला

Uttar Pradesh: महोबा में होटल ले जाकर दलित छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्चे की मौत

जालंधर में बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत