विपक्षी नेताओं से नीतीश की मुलाकात पर बोले गिरिराज सिंह, 2024 में पद खाली नहीं, इनकी राजनीतिक दुर्गति होनी बाकी

By अंकित सिंह | Apr 13, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 दिनों की दिल्ली यात्रा पर हैं। अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। बुधवार को शाम में वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे। नीतीश कुमार साफ तौर पर कहते सुने जा रहे हैं कि हम सबके बीच जो बात होनी थी, वह हो गई है। हम सब एक हैं। हालांकि, नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से आक्रामक है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। 

 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, AAP प्रमुख से तेजस्वी यादव ने भी की मुलाकात


गिरिराज सिंह ने कहा कि सभी के मन में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है। नीतीश कुमार उसमें प्रबल हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए ये जा रहे हैं मिलने के लिए, राहुल गांधी से बड़ी मुश्किल से अपॉइंटमेंट मिला है। भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ये जान लें कि 2024 का पद खाली नहीं है और इनकी राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार साबित होंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी एकता को लेकर जबरदस्त तरीके से तंज कसा था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जब कुछ दल फंसते हैं तो इकट्ठा होने की कोशिश करते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: पढ़ें PM Modi, Gehlot vs Pilot, Bathinda, Rajnath, Nitish Kumar से संबंधित टॉप 10 ब्रेकिंग खबरें


अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे कुछ दल जब एकत्रित होते हैं तो महाठगबंधन बनता है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में भी यही ठगबंधन बना था लेकिन कुछ नहीं हो पाया क्योंकि जनता जानती है कि विपक्षी दल भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इनका मुकाबला नरेंद्र मोदी से है, जिनकी 22 साल की CM से PM तक की राजनीति ईमानदार और साफ रही है। 

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी