झारखंड के पलामू में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2024

झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र की है लेकिन रविवार शाम को मामला सामने आया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में रविवार देर शाम पुलिस में शिकायत दायर की गई।

डीएसपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

प्रमुख खबरें

UP Bypolls: BJP को आंख दिखा रहे संजय निषाद! राष्ट्रीय लोक दल के खाते में जा सकता है एक सीट

Haryana में हार के बाद कांग्रेस में खलबली, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने की इस्तीफे की पेशकश

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोटिल होने के कारण ये ऑलराउंडर बाहर

Mahayuti Seat Sharing: महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है बीजेपी? सामने आई बड़ी खबर