कांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. अम्मार रिजवी भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता एवं उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रह चुके डॉ. अम्मार रिजवी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का प्रशंसा की। रिजवी ने भाजपा महासचिव अरूण सिंह की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में विपक्षी दलों को झटका, चुनाव से ठीक पहले 6 विधायक भाजपा में शामिल

डा. अम्मार रिजवी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह प्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में कांग्रेस के संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस अवसर पर अम्मार रिजवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित रहे हैं। जब वह हज के लिये गए थे तब सऊदी अरब में लोग प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल बोले, दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की भाजपा की हिम्मत नहीं क्योंकि...

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों में भाजपा के बारे में एक प्रकार की गलतफहमी और भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है। हमें भाजपा को लेकर इस प्रकार के भ्रम को दूर करना है। रिजवी ने ध्यान दिलाया कि उनके आल इंडिया माइनोरिटी फोरम फॉर डेमोक्रेसी ने लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी उपाध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्ग दर्शन में काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?

न्यायालय ने Byjus के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले एनसीएलएटी के आदेश को किया खारिज