दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से राम राज्य की शुरुआत हुई: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 27 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने से रामराज्य की शुरुआत हुई है। रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में एक यात्रा में शामिल होते हुए लोगों को नव हिंदू वर्ष और नवरात्रि की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार का गठन दिल्ली में रामराज्य की शुरुआत है।” रेखा गुप्ता ने कहा कि वह चाहती हैं कि दिल्ली सूर्य की तरह चमके और लोगों का जीवन खुशियों व समृद्धि से भर जाए।

इस वर्ष फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा 1998 के बाद पहली बार दिल्ली की सत्ता में लौटी है। भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

प्रमुख खबरें

मैं इसका तो हकदार, बुक माय शो ने कुणाल कामरा को हटाया तो कॉमेडियन ने दे दिया ऐसा जवाब

सड़क पर बस के पलट जाने से एक बच्चे समेत दो यात्रियों की मौत, 14 अन्य घायल

IPL 2025: भारी जुर्माना लगने के बाद भी दिग्वेश राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन जारी, गेंदबाज ने खुद बताया कारण

ट्रंप ने भ्रम से पर्दा हटाया, कहीं नजर नहीं आ रहे पीएम मोदी, बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच बोले राहुल