मेघालय में बाढ़ से पांच और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 15 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2024

मेघालय के गारो हिल्स क्षेत्र में रविवार को अचानक आई बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच और लोगों की मौत हो गई। इस तरह पिछले दो दिन में मृतकों की कुल संख्या 15 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान बिजॉय एस. संगमा और उनके बेटे वियान चिगाडो आर. मराक, अमेरिन के. मराक और उनकी बेटी मनासे मराक तथा थेनसेंग आर. मराक के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि पहली घटना में पश्चिमी गारो हिल्स जिले में दिमापारा पुल के नीचे एक सड़क पर पिता और पुत्र अचानक आई बाढ़ में बह गए। उन्होंने बताया कि पूर्वी गारो हिल्स के गोंगडोप गांव में रविवार को भूस्खलन में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थेनसेंग की मौत तब हो गई जब पूर्वी गारो हिल्स जिले के सोंगसाक क्षेत्र में उनके वाहन पर एक पेड़ गिर गया। शनिवार को पश्चिमी गारो हिल्स जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोगों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

मेरे लिए मोनिका बेदी, हेमा मालिनी, राधे मां सभी देवियां हैं, मोनिका ने कोई अपराध नहीं कियाः आचार्य प्रमोद कृष्णम

AAP MP Sanjeev Arora House Raid | आप सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर मारे गये छापे, बेहद बुरी तरह पीएम मोदी पर भड़के Manish Sisodia

Prabhasakshi NewsRoom: Bhagwat ने हिंदू एकता की बात की तो Owaisi ने संघ को ही बता दिया हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा

Land For Jobs Case | दिल्ली की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को जमानत दी