मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2025

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों के दौरान पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) (पीआरओ) के तीन सदस्यों को रविवार को बिष्णुपुर जिले के कुम्बी तेराखोंग से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान ओइनम अबुंग मेइती (31), युमलेम्बम रोमेश सिंह (47) और आर के नेवी मेइती (32) के रूप में हुई है। उनके पास से बरामद की गई सामग्री में .303 एलएमजी, दो .303 एलएमजी मैगजीन और गोला-बारूद शामिल हैं।

संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान मोहम्मद ताज खान उर्फ ​​रोमेन (37) के रूप में की गई है। उस पर स्थानीय दुकानों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (यूएनएलएफ) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के निंगोमवम लमखाई से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान शगोलशेम प्रबीन सिंह (27) के रूप में हुई है। इसने कहा कि प्रबीन सिंह जबरन वसूली की घटनाओं में शामिल था।

प्रमुख खबरें

मध्यप्रदेश के मुरैना में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी की कोशिश नाकाम, मामला दर्ज

‘राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है भाजपा : योगी आदित्यनाथ

जिद्दी से जिद्दी चर्बी होगी गायब, रामबाण से कम नहीं है पुदीना, जानें कैसे करता है वेट लॉस में मदद