नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती हमले में पांच मरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2017

कानो (नाइजीरिया)। उत्तर पूर्वी नाइजीरिया की एक मस्जिद में एक आत्मघाती महिला हमलावर के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। स्थानीय मिलीशिया ने बताया कि धमाका मैदुगुरी से 90 किलोमीटर दूर दिक्वा शहर की एक मस्जिद में कल स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे हुआ।

जिहादियों के खिलाफ नाइजीरियाई सेना के साथ लड़ रहे स्थानीय मिलिशिया के एक नेता इब्राहिम लिमैन ने कहा, ‘‘एक महिला हमलावर ने सुबह की नमाज के समय मस्जिद में हमला किया। हमले में पांच नमाजी मारे गए। उन्होंने बताया कि हमले में तीन अन्य नमाजी घायल हो गए। उन्होंने इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया, जो ऐसे हमले करता है।

 

एक अन्य मिलिशिया नेता उमर अरी ने भी लिमैन की बात की पुष्टि की। अरी ने बताया कि सैनिकों ने शहर में एक अन्य आत्मघाती महिला हमलावर को तलाशी के लिए रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल