By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2019
जींद। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने जींद विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला को 12,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी। भाजपा ने यह सीट मुख्य विपक्षी दल इनेलो से छीनीं है।
जींद के उपायुक्त सह निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि मिड्ढा ने यह चुनाव 12,935 मतों के अंतर से जीता है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया था। वह तीसरे नंबर पर रहे। इनेलो विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी।