Pune की 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पिता, चाचा और चचेरा भाई गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

महाराष्ट्र के पुणे में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने स्कूल में एक सत्र के दौरान आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के चचेरे भाई ने जुलाई 2023 में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया किजनवरी 2024 में उसके चाचा ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने भी कई बार उसका यौन शोषण किया।

उसके पिता और चाचा 40 साल के हैं, जबकि चचेरे भाई की उम्र 20 साल है। तीनों को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 WorldCup में जीतने के बाद जानिए भारत को मिली कितनी Prize Money, हारने वाली टीमों को मिले इतने पैसे, देखें पूरी लिस्ट

Satwik-Chirag की जोड़ी ओलंपिक में धमाल मचाने को तैयार, भारत को स्वर्ण की आस

नए आपराधिक कानूनों पर आलोचना को अमित शाह ने किया खारिज, कहा- ज्यादातर सुझाव किए गए शामिल

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक के साथ पहली बार कल्कि 2898 एडी देखी